Kushinagar News: न्यूरो डॉक्टर की ओपीडी सप्ताह में एक दिन, मरीजों की उमड़ रही भीड़
कुशीनगर, सितम्बर 25 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में न्यूरो विशेषज्ञ की ओपीडी सप्ताह में सिर्फ गुरुवार को होती है। सप्ताह में एक दिन न्यूरो विशेषज्ञ के बैठने के कारण प्रत्येक गुरुवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
डॉक्टर के कक्ष के बाहर लंबी कतार गुरुवार को भी न्यूरो डॉक्टर ने अपने कक्ष में बैठकर ओपीडी में पहुंचे मरीजों का उपचार किया। डॉक्टर के कक्ष के बाहर सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लगी रही। न्यूरो संबंधी बीमारी से परेशान मरीजों और उनके तीमारदारों का कहना है कि सप्ताह में सिर्फ एक दिन ओपीडी संचालित होने के कारण मरीजों की संख्या एक ही दिन बढ़ जाती है। इससे डॉक्टर पर भी मरीजों का दबाव अधिक रहता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.