Kushinagar News: न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करेंगे अधिवक्ता
कुशीनगर, अगस्त 22 -- Kushinagar News: कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील बार संघ के अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार राजेश कुमार के न्यायालय का अनिश्चितकालीन बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। बार संघ अध्यक्ष अशोक राय की अध्यक्षता में हुई आम सभा की बैठक में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया।बार संघ मंत्री अमरनाथ सिंह ने नायब तहसीलदार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि बहस पूरी होने के बाद भी कई मामलों की पत्रावलियां अनावश्यक रूप से रोकी जाती हैं, जिससे वादों के निस्तारण में देरी होती है। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। वहीं, नायब तहसीलदार राजेश कुमार ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि न्यायालय में सभी मामलों का निस्तारण नियमानुसार और निष्पक्ष तरीके से किया जाता है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: तहसील में व्याप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.