Kushinagar News: नौरंगिया-रुद्रपुर स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण से दो जिलों को मिलेगा लाभ
कुशीनगर, अक्टूबर 26 -- Kushinagar News: कुशीनगर। कुशीनगर के तीन विधानसभाओं के करीब 1200 से अधिक गांवों के लोगों के लिए यह अच्छी खबर है। कुशीनगर से देवरिया जिले को जोड़ने वाले नौरंगिया-हाटा-रुद्रपुर स्टेट हाईवे-111 के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की तैयारी विभाग ने शुरू की है। इसके लिए कुशीनगर क्षेत्र में पड़ने वाली 16,530.74 लाख रुपये की लागत से 55 किलोमीटर लंबी सड़क का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सड़क के चौड़ीकरण से कुशीनगर और देवरिया जिले के लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा देवरिया के साथ कुशीनगर को बिहार व नेपाल को जोड़ने में आसानी होगी। कुशीनगर के खड्डा विधानसभा के नौरंगिया से शुरू होकर यह सड़क हाटा होते हुए देवरिया जिले के रुद्रपुर तक जाती है। कुशीनगर जिले में इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.