कुशीनगर, अक्टूबर 11 -- Kushinagar News: कुशीनगर। एपी तटबंध के अहिरौली दान क्षेत्र में नोनिया पट्टी और खैरखुटा के सामने बड़ी गंडक नदी का दबाव लगातार बना हुआ है। नदी की तेज धारा नोनिया पट्टी के सामने कटान करते हुए तटबंध के एप्रन से टकरा रही है। खैरखुटा के सामने भी कमोबेश यही स्थिति है। नदी की धारा के दबाव से एप्रन लांच होने का खतरा बना हुआ है। इसे बचाने के लिए बाढ़ खंड की ओर से बोल्डर डालकर रिक्यूपिंग का काम कराया जा रहा है। नदी तटबंध से सटकर बह रही है, जिससे आसपास के संवेदनशील हिस्सों पर खतरा बना हुआ है। जवही में एपी तटबंध टूटने से बाढ़ की तबाही झेल चुके ग्रामीणों की चिंता अब अहिरौली दान क्षेत्र को लेकर बढ़ गई है। नोनिया पट्टी और खैरखुटा के सामने नदी की धारा का लगातार दबाव तटबंध की सुरक्षा के लिए चुनौती बना हुआ है। ग्रामीण नदी के रुख और बच...