Kushinagar News: नोनियापट्टी से मदरही तक नदी की बैकरोलिंग ने बढ़ायी ग्रामीणों की बेचैनी
कुशीनगर, अक्टूबर 7 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में जवही के पास एपी तटबंध का सौ मीटर हिस्सा काटने के बाद अब नारायणी नदी का दबाव खैरखुटा के अलावा नोनियापट्टी और मदरही के सामने भी लगातार बढ़ता जा रहा है। करीब 500 मीटर के हिस्से में नदी की मुख्य धारा तटबंध के बेहद करीब पहुंच गई है। अब कहीं तटबंध से नदी की दूरी महज 20 मीटर रह गई है तो कहीं करीब 50 मीटर। ऐसे में खैरखुटा और मदरही के सामने कटान का खतरा लगातार गहराता जा रहा है।
ग्रामीणों की चिंता नदी के बदले रुख से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। खैरखुटा में मजिस्टर पासवान के मकान के पास अपस्ट्रीम में नदी लगातार दबाव बना रही है। बैकरोलिंग के चलते नदी पहले से बने सुरक्षा ढांचे को भी अपनी चपेट में लेने की कोशिश में है। कटान का रुख इसी तरह बना रहा तो नोनियापट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.