कुशीनगर, अक्टूबर 12 -- Kushinagar News: कुशीनगर। नेपाल के गोरखा जिले के चुमनुबरी क्षेत्र में भूस्खलन के कारण बूढ़ी गंडकी नदी का प्रवाह बाधित होने और अचानक बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की सूचना के बाद कुशीनगर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए एडीएम पवन कुमार ने संबंधित अधिकारियों को नदी के जलस्तर, वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से पानी के डिस्चार्ज और तटबंधों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से प्राप्त सूचना के क्रम में खड्डा एवं तमकुहीराज के एसडीएम, सिंचाई विभाग के बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता, सीएमओ और डीपीआरओ को सतर्क रहने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- नेपाल में लैंड स्लाइड से बूढ़ी गंडक उफनाई, वाल्मीकिनगर बराज की निगरानी बढ़ी...