Kushinagar News: नेपाल त्रासदी में लापता कुशीनगर के अमन की चितवन में मिली लाश, टैटू से हुई शिनाख्त
कुशीनगर, सितम्बर 4 -- Kushinagar News: कुशीनगर। नेपाल में 26 अगस्त को आई जलप्रलय के बाद लापता हुए कुशीनगर के युवक अमन गौंड की तलाश आखिरकार खत्म हो गई है। नेपाल के चितवन में मिले शव की पहचान अमन के रूप में हुई है। शव कई दिनों तक पानी और मिट्टी में पड़े रहने के कारण काफी खराब हो चुका है। ऐसे में चेहरे से पहचान संभव नहीं होने पर अमन के दायें हाथ की कलाई पर बने अंग्रेजी के एजी टैटू ने उसकी पहचान पक्की कर दी। पिता सेतभान और बड़े भाई दीपक ने टैटू देखकर शव की शिनाख्त की। शव की पहचान होने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सुधियानी गांव निवासी अमन गौंड पुत्र सेतभान नेपाल के त्रिशूली क्षेत्र स्थित एक पावर प्लांट में काम करता था। 26 अगस्त को नेपाल में आई भीषण बाढ़ और जलप्रलय के बाद वह अचानक लापता हो गया था। घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.