कुशीनगर, अगस्त 13 -- Kushinagar News: कुशीनगर। तमकुहीराज क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग में दादी मां पावधारी कन्या शिक्षा ट्रस्ट पाठकपुरम् बिहार बुजुर्ग के तत्वावधान में आगामी 16 अगस्त रविवार को सुबह 8 से दोपह 2 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ विभिन्न स्वास्थ्य जांच व आवश्यक दवाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। मुख्य ट्रस्टी, लोकतंत्र रक्षक सेनानी केशव पाठक ने बताया कि शिविर में मेदांता अस्पताल लखनऊ के इंड्रोकोनालॉजी विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. वैभव पाठक के साथ अन्य चिकित्सक भी अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में मरीजों की ओपीडी के साथ आंख व दांतों की भी जांच की जाएगी। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: आज लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...