Kushinagar News: नाली बनी मुसीबत, मुख्य सड़क पर महीनों से जमा गंदा पानी
कुशीनगर, सितम्बर 22 -- Kushinagar News: जटहा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। विशुनपुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत हिरनही में नाली के पानी की निकासी नहीं होने से मुख्य सड़क पर महीनों से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। चौराहे से पश्चिम मुख्य सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत से समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।
समस्या का कारण ग्रामीणों का कहना है कि नाली का निर्माण होने के बावजूद पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। इसके कारण नाली का पानी सड़क पर ही जमा रहता है। लंबे समय से पानी जमा होने के कारण आसपास गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। इससे ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। मुख्य सड़क प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.