Kushinagar News: नाला ओवरफ्लो होने से सड़क बदहाल
कुशीनगर, जुलाई 28 -- Kushinagar News: कुशीनगर। सेवरही ब्लॉक की ग्राम सभा हफुआ बलिराम में कई महीनों से नाले का पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य सड़क पर बह रहा है। लगातार जलभराव के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।यह मार्ग एनएच-27 को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे और बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क पर लगातार पानी भरा रहने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। फिसलन बढ़ने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीण अभय कुमार, अभिषेक चौहान और आदित्य ने बताया कि समस्या कई महीनों से बनी हुई है, लेकिन अब तक नाले की सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं कराई गई। यह भी पढ़ें- Hapur News: पाइपलाइन बिछाने से सड़क हुई क्षतिग्रस्त, नाली व खड़ं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.