Kushinagar News: नाद को तोड़ने के विवाद में मारपीट, मुकदमा दर्ज
कुशीनगर, अक्टूबर 31 -- Kushinagar News: रामकोला, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कठिनहियां गांव में पुराने नाद को तोड़ने और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।गांव निवासी बृजेन्द्र प्रताप सिंह और धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस को दिये तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पिता ने पुश्तैनी जमीन पर करीब 50 वर्ष पहले नाद बनवाया था। बीते 28 अक्तूबर को गांव के सीताराम, सुनील सिंह, रोहित सिंह व रूपेश सिंह ने नाद तोड़ना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें, उनके भाई और मां को धक्का देते हुए हमला कर दिया । इस दौरान नाद भी तोड़ दिया। सूचना पर 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद फिर से नाद तोड़ने और गाली-गलौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.