कुशीनगर, अक्टूबर 10 -- Kushinagar News: कसया, हिन्दुस्तान संवाद। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर-18 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर के मथौली में शुक्रवार को नागरिक उड्डयन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। तहसीलदार धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग और नगरपालिका परिषद की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।राजस्व अभिलेखों के अनुसार, मथौली स्थित गाटा संख्या 354 की करीब 0.073 हेक्टेयर भूमि नागरिक उड्डयन विभाग के नाम दर्ज है। इस जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने के बाद तहसीलदार से कार्रवाई की मांग की गई थी। इसके बाद शुक्रवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया और जमीन को कब्जे से मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान हल्का लेखपाल आलोक श्रीवास्तव, अजय दुबे, नगरपालिका कर्मचारी कामोद पांडेय,...