कुशीनगर, जुलाई 24 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। स्वशासी मेडिकल कॉलेज में थाइराइड जांच की सुविधा उपलब्ध न होने से सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ रही है। प्रसव पूर्व जांच के दौरान चिकित्सकों द्वारा थाइराइड की जांच कराने की सलाह दी जाती है, लेकिन अस्पताल की पैथालॉजी में यह सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को निजी लैब का सहारा लेना पड़ता है। इसके लिए उन्हें 500 से लेकर 1200 रुपये या उससे अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है। रवींद्रनगर धूस स्थित मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की ओपीडी में जांच कराने पहुंचती हैं। इनमें अधिकांश गर्भवती महिलाएं होती हैं, जिन्हें नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के साथ थाइराइड जांच भी करानी ...