कुशीनगर, जुलाई 4 -- Kushinagar News: कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के सैकड़ों किसानों को जोड़ने वाली बेलवा राजवाहा में पानी नहीं छोड़े जाने सैकड़ों किसानों की खेती प्रभावित है। किसानों को गन्ना की फसल, धान की नर्सरी से लेकर रोपाई व अन्य फसलों की सिंचाई के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि निजी संसाधनों से सिंचाई करने से लागत बढ़ जा रही है, जिससे किसानों प्रभावित हो रहे हैं। बेलवा राजवाहा से लक्ष्मीपुर माइनर, रायपुर माइनर जुड़ी है।‌ इस संबंध में जे‌ई आदित्य शर्मा ने बताया कि पानी छोड़ा गया है, लेकिन हेड से टेल तक पानी अभी पहुंच नहीं पायी है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: नहर में पानी नहीं, किसानों के धान रोपनी पर संकट टेल तक पानी पहुंचाने में जोर दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...