Kushinagar News: नहर में डूबने से पांच वर्षीय मासूम की मौत, एक दिन बाद मिला शव
कुशीनगर, जुलाई 8 -- Kushinagar News: कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव के टोला लिलही कोठी में ननिहाल आए पांच वर्षीय मासूम की नहर में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार को नहर किनारे लगे हैंडपंप पर पानी भरने के दौरान वह फिसलकर गहरे पानी में चला गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह उसका शव नहर में उतराता मिला।
पारिवारिक पृष्ठभूमि देवरिया जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली स्थित वैद्याकुआं निवासी मारकंडेय की शादी आठ वर्ष पूर्व पड़री के टोला लिलही कोठी निवासी महेंद्र की पुत्री मंशा देवी से हुई थी। बीते सप्ताह मंशा देवी अपने पांच वर्षीय पुत्र अंश कुमार के साथ मायके आई थीं।
घटनाक्रम मंगलवार को मंशा देवी धान की रोपाई करने गई थीं। इसी दौरान अंश कुमार नहर किनारे लगे हैंडपंप पर पानी भरने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.