कुशीनगर, जुलाई 11 -- Kushinagar News: कुशीनगर। सेवरही ब्लॉक के भुलिया बाजार के पास भगवानपुर राजवाहा की नहर पटरी हल्की बारिश में ही कीचड़ और गड्ढों से बदहाल हो जाती है। यह मार्ग से कई गांवों को तमकुहीराज-सिसवा नाहर मार्ग, तरयासुजान रेलवे स्टेशन तथा सलेमगढ़ होते हुए एनएच-28 से जोड़ता है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं।ग्रामीणों का कहना है कि नहर की पटरी पर गड्ढे और फिसलन के कारण पैदल, साइकिल व बाइक चालको के लिये दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। बारिश के दौरान हालात और खराब हो जाते हैं, जिससे लोगों को चलना भी मुश्किल हो जाता है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: वादे खोखले, अफसर मौन.. इन जानलेवा गड्ढों का जिम्मेदार कौन ग्रामीण अबरार हुसैन, प्रदीप गुप्ता, ज्ञान प्रकाश सिंह, रविकांत ओझा, ...