कुशीनगर, अक्टूबर 24 -- Kushinagar News: मेंहदीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा सनेरा मल छपरा में गुरुवार की रात करीब एक बजे नहर किनारे 19 वर्षीय युवक का शव मिला। उसके नाक से खून निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की शाम को पीएम के बाद शव घर लाया गया तो परिजन गांव के पास शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि युवक की हत्या की गयी है। मिश्रौली चौकी इंचार्ज दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। परिजनों ने इस मामले में एक व्यक्ति के खिनाफ नामजद तहरीर दी है।

युवक के लापता होने और शव मिलने की घटना ग्राम सभा सनेरा मल छपरा निवासी शिवकुमार चौहान (19) पुत्र जोगिंदर चौहान गुरुवार की रात गांव में ही एक सहभोज कार्यक्रम मे...