Kushinagar News: नहर किनारे पेड़ों की कटाई कर रहे लकड़ी चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा
कुशीनगर, नवम्बर 7 -- Kushinagar News: खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव में गुरुवार की रात नहर किनारे पेड़ों की अवैध कटाई कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से लकड़ी ले जा रहे पांच लोगों को ग्रामीणों ने घेर लिया। इस दौरान एक आरोपी को पकड़कर बंधक बना लिया, जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम और पुलिस ने लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत पकड़े गए आरोपी को कब्जे में ले लिया। वन विभाग की तहरीर पर आरोपी और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
नहर किनारे पेड़ों की कटाई की सूचना खड्डा तहसील क्षेत्र के मुंडेरा गांव के समीप से नहर गुजरती है। नहर के किनारे विभिन्न प्रजातियों के बड़े-बड़े पेड़ लगे हैं। आरोप है कि गुरुवार की रात करीब पांच लोग नहर किनारे और किसानो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.