Kushinagar News: नशेड़ी युवकों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान
कुशीनगर, अक्टूबर 26 -- Kushinagar News: पटहेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार पटहेरवा, पटहेरिया और पिपरा कनक समेत विभिन्न चौराहों पर पुलिस ने नशा करने वाले युवकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने युवकों से पूछताछ की और नशे से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। वहीं, दुकानदारों से नशीले पदार्थों की बिक्री नहीं करने की अपील की गई।अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वाले युवकों के साथ ही सड़क पर बेतरतीब तरीके से बाइक चलाने वालों की भी जांच की। कुछ युवकों को पूछताछ के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार और चौराहों पर लोगों में सतर्कता देखने को मिली। पटहेरवा एसओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नशा करने वाले युवकों और सड़क पर लापरवाही से बाइक चलाने वालों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.