Kushinagar News: नवजात की मौत मामले में चिकित्सा प्रभारी ने मांगा स्पष्टीकरण
कुशीनगर, अगस्त 26 -- Kushinagar News: कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मी निवासी एक प्रसूता की बच्चा पैदाइश में धन उगाही व लापरवाही के आऱोप मामले में चिकित्सा प्रभारी ने संज्ञान में लेकर उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात एएनएम से स्पष्टीकरण मांगते हुए जांच शुरू कर दी है। लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मी निवासी मदन भारती की पुत्री रंभा भारती ने पुत्र को जन्म दी थी। पैदाइश के बाद बीते सोमवार को बच्चे की मौत हो गई थी। परिजन उप स्वास्थ्य केन्द्र की एएनएम व कोटवा में स्थित निजी अस्पताल पर धन उगाही का आरोप लगा रहे हैं। चिकित्सा प्रभारी डॉ. रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि मामला जानकारी में आते ही संबंधित से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.