कुशीनगर, जुलाई 26 -- Kushinagar News: कुशीनगर। पटहेरवा क्षेत्र के नरायनपुर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में राज्यसभा सांसद संगीता यादव के सांसद निधि कोटे से हाईमास्ट लाइट लगाई गई है। इससे मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास की सड़क पर भी रात के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी। मंदिर परिसर में लगी हाईमास्ट लाइट को लेकर स्थानीय लोगों ने सराहनीय कदम बताया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अमलेश तिवारी, शक्ति केंद्र संयोजक जितेंद्र तिवारी और प्रभु तिवारी ने करीब चार माह पहले सांसद संगीता यादव से मंदिर परिसर में हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग की थी। क्षेत्र की आवश्यकता और ग्रामीणों की मांग को देखते हुए सांसद ने अपने कोटे से हाईमास्ट लाइट स्वीकृत कराई।ग्रामीणों यह भी पढ़ें- कब से शुरू होगा बाबा गरीबनाथ कॉरिडोर का काम, बाबा विश्वनाथ की तर्ज पर बनेगा; शिखर भी ह...