Kushinagar News: नदी में मिले शव की हुई पहचान, 64 वर्षीय अंबिका के रूप में शिनाख्त
कुशीनगर, नवम्बर 2 -- Kushinagar News: कुशीनगर। चौरा खास थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी स्थित मल्लाह टोला के समीप नदी में मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक की शिनाख्त 64 वर्षीय अंबिका पुत्र बंधु मुसहर, निवासी अनहेया टोला मठिया थाना कसया के रूप में हुई है। पहचान होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों के अनुसार अंबिका 29 अक्तूबर को बिना किसी को बताए घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका था। रविवार को नोनियापट्टी के मल्लाह टोला के समीप नदी में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने पहचान कराने के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया था। सूचना मिलने पर परिजन जिला मुख्यालय पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अंबिका मछली पकड़ने का काम करते थे। चौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.