कुशीनगर, अक्टूबर 6 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। जलस्तर घटने के साथ गंडक नदी का प्रवाह अब खैरखुटा के सामने अलग रूप दिखा रहा है। नदी की मुख्य धारा के बदलते दबाव से तटबंध के नोज वाले हिस्से पर बैक रोलिंग तेज हो गई है। इससे नदी की तलहटी में तेजी से कटान हो रहा है और तटबंध की नींव के लिए खतरा बढ़ रहा है। स्थिति को देखते हुए बाढ़ खंड ने बचाव कार्य तेज कर दिया है। जेसीबी की मदद से नदी में लगातार बोल्डर गिराकर धारा के दबाव को कम करने का प्रयास किया जा रहा है。

स्थिति का विश्लेषण जलस्तर कम होने के बाद गंडक नदी की धारा का वेग और दिशा कई स्थानों पर बदल जाती है। खैरखुटा के सामने भी यही स्थिति दिखाई दे रही है। नदी सीधे तटबंध से टकराने के बजाय स्ट्रक्चर के नोज से टकराकर नीचे की ओर घूम रही है। इस बैक रोलिंग के कारण नदी किनारे की जमीन भ...