कुशीनगर, जुलाई 8 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए राहत भरी खबर है। मेडिकल कॉलेज का इमरजेंसी वार्ड नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नई इमारत में अब आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कर दी गईं हैं। बिजली और अन्य तकनीकी कार्य पूरे होने के बाद इमरजेंसी वार्ड को पुरानी बिल्डिंग से नई बिल्डिंग में स्थानांतरित कर दिया गया है।

नई बिल्डिंग में सुविधाएं रवींद्रनगर धूस स्थित कुशीनगर मेडिकल कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग में अब तक इमरजेंसी वार्ड संचालित हो रहा था। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण वहां जगह की कमी महसूस की जा रही थी। कई बार एक साथ अधिक मरीज पहुंचने पर चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को उपचार व्यवस्था संभालने में अतिरिक्त प...