कुशीनगर, अक्टूबर 18 -- Kushinagar News: कुशीनगर। फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र और उनके परिवार के प्रति दुदही निवासी गुड्डू की दीवानगी इन दिनों चर्चा में है। अभिनेत्री हेमा मालिनी के साथ उसकी मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इन दिनों मुंबई में रहकर रोजी-रोटी कमाने वाले गुड्डू ने दूरभाष पर बताया कि होश संभालने के बाद से ही वह धर्मेंद्र की फिल्मों का दीवाना है। धर्मेंद्र के साथ सनी देओल, बॉबी देओल व हेमा मालिनी भी उसके पसंदीदा कलाकार हैं। परिवार के प्रति उसकी दीवानगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने दोनों हाथों पर धर्मेंद्र का और सीने पर पूरे परिवार का टैटू बनवाया है।गुड्डू के अनुसार तीन साल पहले सीने पर टैटू बनवाने के बाद से ही वह धर्मेंद्र के परिवार से मिलने के लिए उत्सुक था। 16 अक्तूबर को हेमा मालिनी के जन्मदिन पर ...