Kushinagar News: दो शव वाहनों में एक दो महीने से खराब, सड़क किनारे खा रहा धूल
कुशीनगर, नवम्बर 29 -- Kushinagar News: कुशीनगर। मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में मरीजों की मौत के बाद शवों को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है। मेडिकल कॉलेज के पास उपलब्ध दो शव वाहनों में से एक करीब दो महीने से खराब पड़ा है। मरम्मत के अभाव में यह वाहन सोहरौना स्थित एक मैकेनिक के गैरेज के बाहर सड़क किनारे खड़ा है। नतीजतन, मेडिकल कॉलेज से शवों को घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अब एक ही वाहन के भरोसे है। इससे जरूरतमंद परिवारों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मरीज की मौत होने के बाद शव को घर तक पहुंचाने के लिए निशुल्क शव वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से दो शव वाहन संचालित किए जाते हैं ताकि एक साथ अलग-अलग स्थानों पर शव पहुंचाने की जरूरत पड़ने पर भी परिजनों को परेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.