Kushinagar News: दो मोबाइल व बाइक के साथ झपट्टा मार गैंग के तीन गिरफ्तार
कुशीनगर, अगस्त 2 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। रविन्द्रनगर धूस थाने की पुलिस ने झपट्टा मारी कर छीनी गयी दो मोबाइल व चोरी की एक बाइक के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।रविन्द्रनगर धूस व सर्विलांस सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने एक दिन पूर्व दर्ज मुकदमे के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 चोरी की बाइक, दो मोबाइल तथा कुल 1950 रुपये नगद बरामद किया है। पुलिस ने मेहताब अली पुत्र अकबर अली, आशिक अली पुत्र सहीम अंसारी व जमीर पुत्र असगर अली निवासी मैनपुर दीनापट्टी थाना कसया को जेल भेज दिया है। तीनों पर तीन तीन मुकदमा पहले से दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, दरोगा सूर्यभान यादव, विनायक यादव, सन्नी दुबे, सिपाही अमित सिंह, अभिषेक यादव, सुशील यादव, संजय सिंह, पंकज सिंह, शेषनाथ कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.