Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में घायल युवक की मौत
कुशीनगर, अगस्त 31 -- Kushinagar News: खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा थाना क्षेत्र के बगहवाइनार के समीप शनिवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में घायल 33 वर्षीय युवक की शनिवार की रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाते समय मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दुर्घटनास्थल का विवरण हनुमानगंज थाना क्षेत्र के हनुमानगंज पडरहवा निवासी राम आधार यादव के तीन पुत्र हैं और सभी शादीशुदा हैं। उनका छोटा पुत्र राजकपिल यादव शनिवार की शाम बाइक से खड्डा के रास्ते कहीं जा रहा था। इसी दौरान बगहवाइनार के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बाइक से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में राजकपिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.