Kushinagar News: दो दिवसीय जागरूकता शिविर आज से
कुशीनगर, अगस्त 7 -- Kushinagar News: कुशीनगर। स्वशासी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला संयुक्त चिकित्सालय के एआरटी केंद्र पर पंजीकृत एचआईवी संक्रमित मरीजों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देने की गरज से शुक्रवार और शनिवार को दो दिवसीय एड्स जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का शुभारंभ शुक्रवार की दोपहर 12 बजे डीएम महेंद्र सिंह तंवर करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केपी गोंड ने बताया कि शिविर का उद्देश्य एआरटी केंद्र पर पंजीकृत एचआईवी संक्रमित मरीजों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ दिलाना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों की सहभागिता अपेक्षित है ताकि मरीजों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और आवश्यक मार्गदर्शन मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.