कुशीनगर, अक्टूबर 11 -- Kushinagar News: कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बंजरिया टोला में देवरानी-जेठानी में मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पटहेरवा निवासी कालिन्दी देवी पत्नी ओमप्रकाश शर्मा ने न्यायालय में दाखिल वाद में बताया है कि बीते 18 जून को करीब 10.00 बजे उसके घर के दरवाजे पर उसकी देवरानी अमृता देवी पत्नी मुकेश शर्मा व देवर मुकेश शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा ने विवाद शुरू कर दिया। उस समय उसके लड़के रवि शर्मा व सत्यम शर्मा कोचिंग करने गये थे और लड़की निशा शर्मा पड़ोस के दुकान से सामान खरीदने के लिए गई हुई थी।आरोप है कि उसी समय देवरानी अमृता देवी ने उसकी लड़की को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। तभी देवरानी अमृता देवी के मायके से आये हुए तीन ...