Kushinagar News: दूसरे दिन भी मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को परखा
कुशीनगर, अगस्त 23 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। एसआरएम की टीम ने लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को परखा। टीम ने दोपहर से लेकर शाम के पांच बजे तक मेडिकल कॉलेज में जमी रही। साफ-सफाई के अलावा टीम ने संसाधन, मैनपॉवर, दवाओं की उपलब्धता, अभिलेखों के रख-रखाव आदि को देखा। प्राचार्य डॉ. केपी गौंड व सीएमएस डॉ. दिलीप कुमार भी टीम के साथ मौजूद रहे। टीम ने जिम्मेदारों से आवश्यक जानकारी भी हासिल किया। दूसरे दिन भी मेडिकल कॉलेज में काफी सतर्कता बरती गई। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: आज 60 न्यू पीएचसी पर होगा रियलिटी चेक यह भी पढ़ें- Orai News: सीएमओ ने जिला महिला अस्पताल एसएनसीयू वार्ड में परखे इंतजाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.