Kushinagar News: दूषित पानी बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचआई को तत्काल रोकने के निर्देश
कुशीनगर, अगस्त 23 -- Kushinagar News: कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य के दौरान नाली के दूषित पानी को बोरवेल के माध्यम से सीधे भूगर्भ में प्रवाहित किए जाने की शिकायत को जिलाधिकारी कुशीनगर ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण गोरखपुर के परियोजना निदेशक को तत्काल इस प्रक्रिया पर रोक लगाने तथा संबंधित निर्माण स्थलों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। एक सप्ताह में कार्रवाई के संबंध में आख्या भी मांगी है। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी पत्र में बताया गया है कि हाटा नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य के दौरान कई स्थानों पर नाली के दूषित जल को भूजल रिचार्ज के उद्देश्य से बनाए गए बोरवेल में प्रवाहित किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इससे भूजल के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.