Kushinagar News: दुकान से नगदी चोरी मामले में कार्रवाई न होने से व्यापारियों में आक्रोश
कुशीनगर, अक्टूबर 4 -- Kushinagar News: कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के क्रांति चौराहा स्थित किराना दुकान से पिछले 27 सितंबर की दोपहर गल्ले में रखी नगदी चोरी होने के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने से व्यापारियों में आक्रोश है।मड़ार विंदवलिया के टोला बड़वा निवासी व्यापारी सूरज पुत्र बैजनाथ की दुकान से दोपहर करीब दो बजे गल्ले में रखी नगदी चोरी हो गई थी। घटना की जानकारी होने पर व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी थी। व्यापारी का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और न ही चोरी का खुलासा हुआ है। दिनदहाड़े दुकान से नगदी चोरी की घटना से आसपास के दुकानदारों में भी चिंता है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से जल्द घटना का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.