Kushinagar News: दुकानों के बोर्ड और सामान से सिकुड़ गई मुख्य सड़क
कुशीनगर, सितम्बर 24 -- Kushinagar News: कुशीनगर। सेवरही कस्बे की मुख्य सड़क अतिक्रमण और बेतरतीब यातायात के कारण लगातार सिकुड़ती जा रही है। दुकानों के बाहर सड़क की पटरियों पर रखा सामान, प्रचार बोर्ड और सड़क के हिस्से में खड़े ई-रिक्शे आवागमन में बाधा बन रहे हैं। स्थिति यह है कि व्यस्त समय में कई स्थानों पर दो बड़े वाहनों का एक साथ निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इसके चलते आए दिन जाम की स्थिति बन रही है और राहगीरों को वाहनों के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। पुरानी पुलिस चौकी चौराहा से सीसी रोड तथा मालगोदाम चौराहे से रेलवे स्टेशन रोड तक कई जगह दुकानदारों ने सड़क की पटरियों पर सामान और साइन बोर्ड रख दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दुकानों का सामान और बोर्ड सड़क की ओर दो मीटर तक आगे बढ़ आया है। इससे पहले से व्यस्त मुख्य मार्ग की चौड़ाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.