Kushinagar News: दिव्यांगजनों को दुकान के लिए मिलेगा 20 हजा का सहयोग
कुशीनगर, अक्टूबर 17 -- Kushinagar News: कुशीनगर। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दुकान निर्माण एवं संचालन योजना के तहत 10 से 20 हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी।जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय पांडेय ने बताया कि दुकान निर्माण या खरीद के लिए 15 हजार रुपये चार प्रतिशत ब्याज पर ऋण और पांच हजार रुपये अनुदान मिलेगा। दुकान संचालन के लिए 7500 रुपये ऋण और 2500 रुपये अनुदान दिया जाएगा। पात्र आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष और दिव्यांगता कम से कम 40 प्रतिशत होनी चाहिए। आवेदन विभागीय वेबसाइट पर कर हार्ड कॉपी विकास भवन स्थित कार्यालय में जमा करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.