Kushinagar News: दस दिनों से युवक लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता
कुशीनगर, अक्टूबर 18 -- Kushinagar News: कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रायपुर खास गांव के चंदन बरवा निवासी 24 वर्षीय धीरज मद्धेशिया पुत्र बृज के दस दिनों से लापता होने से परिजन परेशान हैं। युवक घर से महाराष्ट्र के पुणे जाने की बात कहकर निकला था। परिजनों को शनिवार को खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर चौकी से फोन आने के बाद उसके संबंध में जानकारी मिली। धीरज की माता सरोज देवी ने शनिवार को बताया कि उनका बेटा करीब दस दिन पहले पुणे जाने की बात कहकर घर से निकला था। परिवार के लोगों को लगा कि वह बाहर चला गया है। इसी बीच शनिवार को सालिकपुर चौकी से फोन आया कि एक युवक नशे की हालत में बाइक छोड़कर चला गया है। सूचना मिलने के बाद सरोज देवी चिंतित हो गईं और उन्होंने अपने पति बृज को फोन कर धीरज के लापता होने की जानकारी दी। घटना के बाद से परिवार के लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.