कुशीनगर, सितम्बर 25 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। दवा की शीशी से लेकर मरीज की सेहत तक, बीच की यह कड़ी जितनी महत्वपूर्ण है, उतनी ही अक्सर पर्दे के पीछे रहती है। आज विश्व फार्मासिस्ट दिवस है। इस वर्ष यह दिवस 'स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना' थीम के साथ मनाया जा रहा है। कुशीनगर मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था देखें तो यहां फार्मासिस्ट सिर्फ दवाएं मरीजों तक पहुंचाने का काम नहीं कर रहे, बल्कि इमरजेंसी, ऑक्सीजन प्लांट, औषधि भंडार, स्टोर, रिकॉर्ड रूम और मेडिकोलीगल जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। यानी डॉक्टर के इलाज को मरीज तक सुरक्षित और समय पर पहुंचाने में फार्मासिस्ट एक अहम कड़ी बने हुए हैं। कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में एक चीफ फार्मासिस्ट समेत फार्मासिस्टों के 13 पद सृजित हैं। इसके सापेक्ष महज...