Kushinagar News: दंपति में हुई सुलह
कुशीनगर, जुलाई 29 -- Kushinagar News: पडरौना। एसपी केशव कुमार के निर्देश पर परिवार परामर्श केंद्र द्वारा एक सराहनीय पहल के तहत हाटा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक दम्पति के मध्य आपसी सहमति से सुलह-समझौता कराया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर दम्पति को परिवार परामर्श केंद्र कुशीनगर में तलब किया गया। परामर्श के दौरान पति-पत्नी के बीच आपसी बातों को लेकर उत्पन्न मनमुटाव के कारण पर विस्तृत चर्चा की गई। परिवार परामर्श केंद्र की टीम द्वारा दोनों को समझा-बुझाकर आपसी सहमति से सुलह कराई गई। काउंसलिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, सिपाही सुमन पाण्डेय, रुचि यादव, रीमा व साधना आदि शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.