Kushinagar News: दंपति में हुआ सुलह
कुशीनगर, अगस्त 17 -- Kushinagar News: पडरौना। एसपी केशव कुमार के निर्देश पर मिशन शक्ति केन्द्र के थाना अहिरौली बाजार ने एक सराहनीय पहल के तहत थाना अहिरौली बाजार क्षेत्र के रहने वाले एक जोड़े के मध्य आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर पति-पत्नी को मिशन शक्ति केन्द्र थाना अहिरौली बाजार पर तलब किया गया। परामर्श के दौरान पति- पत्नी के बीच आपसी बातों को लेकर काफी दिनों से उत्पन्न मनमुटाव के कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई। मिशन शक्ति टीम द्वारा पति-पत्नी को समझा- बुझाकर आपसी सहमति से सुलह कराया गया। मिशन शक्ति टीम ने थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा, दरोगा प्रमोद कुमार सिंह, सिपाही देवेंद्र कुमार यादव, प्रिया पांडेय व लक्ष्मी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.