Kushinagar News: थाने की बाउंड्री और लोहे का गेट लगने का विरोध, विधायक ने कराया समाधान
कुशीनगर, अगस्त 23 -- Kushinagar News: कुशीनगर। पटहेरवा थाने की बाउंड्री वाल तथा थाने के पीछे स्थित नेहरू इंटर कॉलेज के रास्ते पर लग रहे लोहे के गेट का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों की समस्या सुनकर मौके पर फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा पहुंचे और पुलिस अधीक्षक व थानाध्यक्ष से बात कर समस्या का समाधान कराया। ग्रामीणों का आरोप था कि थाने की बाउंड्री वाल में लोहे का गेट लगाने से नेहरू इंटर कॉलेज और गांव के लोगों का आवागमन का रास्ता बंद हो जाएगा। इससे छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को काफी दिक्कत होगी। इसी को लेकर ग्रामीणों ने काम का विरोध किया। ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार को विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की बात सुनी और तत्काल पुलिस कप्तान और थानाध्यक्ष से फोन पर वार्ता की। थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.