Kushinagar News: त्योहार को लेकर पडरौना व कसया में रहेगा रूट डायवर्जन
कुशीनगर, नवम्बर 6 -- Kushinagar News: कुशीनगर। शुक्रवार से रविवार तक मनाए जाने वाले धनतेरस, छोटी/बड़ी दीपावली इत्यादि त्योहार के दृष्टिगत पडरौना एवं कसया में यातायात व्यवस्था सुदृढ बनाये रखने के लिए रूट डायवर्जन एवं पार्किंग की व्यवस्था की गयी है। पडरौना में रामकोला, खड्डा, कसया, विशुनपुरा, बांसी की तरफ से आने वाले भारी/ बड़े कामर्शियल वाहन जैसे ट्रक, ट्रैक्टर ट्राला/ट्राली, डीसीएम के लिए नो एंट्री पूर्व निर्धारित स्थलों (नो एंट्री प्वाइंट्स) पर ही प्रातः 8.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक लागू रहेगा। नौका टोला, जलकल, बेलवाचुंगी, जटहा तिराहा, दुर्गा मंदिर रोड (पीएनबी बैंक के पास) से कोई भी चार पहिया वाहन एवं ई-रिक्शा प्रातः8.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक पडरौना मुख्य बाजार की तरफ नहीं जायेंगे। यह भी पढ़ें- Kainchi Dham: कैंची धाम में आज से न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.