Kushinagar News: त्योहारों पर सुरक्षा के साथ निर्बाध बिजली व स्वास्थ्य सेवाओं की रहेगी व्यवस्था
कुशीनगर, नवम्बर 7 -- Kushinagar News: कुशीनगर। धनतेरस, दीपावली, भाई दूज व छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी संजय चौहान ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को सुरक्षा, साफ-सफाई, निर्बाध बिजली आपूर्ति व स्वास्थ्य सेवाओं की मुकम्मल व्यवस्था करने का निर्देश दिया।डीएम ने एसडीएम, सीओ व थानाध्यक्षों से त्योहारों की तैयारियों तथा पीस कमेटी की बैठकों की जानकारी ली। उन्होंने संवेदनशील व महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त व सतर्क निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने व भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: दीपावली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.