कुशीनगर, नवम्बर 5 -- Kushinagar News: कुशीनगर। दीपावली पर परिवार के साथ खुशियां बांटने और त्योहार मनाने की चाह में महानगरों से घर लौटने वालों की भीड़ बढ़ गई है। दिल्ली, मुंबई समेत दूसरे प्रांतों में मेहनत-मजदूरी व नौकरी करने वाले लोग त्योहार पर अपने घर पहुंचने के लिए परेशान हैं। ट्रेनों में सीट नहीं मिलने और नियमित बसों में जगह कम पड़ने के कारण यात्रियों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसका फायदा उठाकर निजी बस संचालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। वहीं कई बसों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं। ऐसे में घर पहुंचने की जल्दी में लोगों को आर्थिक परेशानी के साथ ही असुविधाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: स्पेशल ट्रेनों में भी सीटें नहीं, खड़े होकर आ रहे प्रवासीनिजी बसों का किराया बढ़ा मुंब...