कुशीनगर, अगस्त 15 -- Kushinagar News: पिपराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सेवरही थाना क्षेत्र के गौरी इब्राहिम गांव में गुरुवार की देर शाम तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना का विवरण गौरी इब्राहिम निवासी रंजू देवी पत्नी प्रदीप गुप्ता और सविता देवी पत्नी प्रमोद गुप्ता गुरुवार की शाम निजी कार्य से घर के सामने सड़क पर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही पिकअप ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं सड़क पर गिरकर अचेत हो गईं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज पहुंच...