कुशीनगर, सितम्बर 17 -- Kushinagar News: खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा थाना क्षेत्र के चमरडीहा गांव के सरेह में बुधवार को तेंदुए के विचरण करने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तेंदुए ने घर के समीप चर रही एक बकरी को अपना शिकार बना लिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ बकरी को छोड़कर गन्ने के खेत में भाग गया। ग्राम प्रधान सुनील यादव ने वन विभाग को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।चमरडीहा गांव से कुछ दूरी पर महराजगंज जिले का जंगल स्थित है। इसी जंगल से हिंसक जानवर शिकार की तलाश में अक्सर आसपास के रिहायशी इलाकों और खेतों तक पहुंच जाते हैं। बुधवार को चमरडीहा निवासी प्रेम की बकरी घर के समीप चर रही थी। इसी दौरान गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने बकरी को दबोच लिया और उसका गला दबाकर उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया। बकरी को तेंदुए द्वारा ले जाते देख ...