Kushinagar News: तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कुशीनगर, अक्टूबर 28 -- Kushinagar News: पडरौना। थाना नेबुआ नौरंगिया व थाना अहिरौली बाजार की संयुक्त पुलिस टीम ने कुल 03 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वांछित अभियुक्तों एवं वारण्टियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस टीम ने कोर्ट में भेज दिया। थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने चन्द्रसेन व अमरसेन पुत्रगण बच्चन निवासी सरगटिया थाना नेबुआ नौरंगिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा थाना अहिरौली बाजार पुलिस ने बृजमोहन उर्फ जयसिंह पुत्र रामपाल निवासी मोरवन उर्फ गोपाला थाना अहिरौली बाजार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.