Kushinagar News: तीन दुकानों में चोरी, नगदी और मिठाई ले गए चोर
कुशीनगर, अक्टूबर 25 -- Kushinagar News: दुदही, हिन्दुस्तान संवाद। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बड़हरा चौराहे पर शुक्रवार की रात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया। एक मिठाई की दुकान से खाने-पीने का सामान और दो अन्य दुकानों के गल्ले से सिक्के व कुछ नोट चोरी कर लिए गए। घटना की जानकारी होने पर दुकानदार परेशान हो गए।दुकानदारों ने बताया कि चोरों ने रात में दुकानों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक दुकान से मिठाई समेत खाने-पीने की चीजें गायब मिलीं, जबकि दो अन्य दुकानों के गल्ले में रखे सिक्के और नगदी चोरी हो गई। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदारों से जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और चोरी में शामिल लोगों को जल्द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.