कुशीनगर, सितम्बर 9 -- Kushinagar News: कुशीनगर। तरयासुजान रेलवे स्टेशन पर गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर क्षेत्र के करीब 40 गांवों की जनता ने देवरिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद को पत्रक सौंपा। ग्रामीणों ने ट्रेन का ठहराव जनहित में बेहद जरूरी बताते हुए सांसद से रेल मंत्रालय के स्तर पर पहल करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Gonda News: इंटरसिटी का ठहराव और डेमू का समय बदलने की मांगग्रामीणों की मांग पत्रक में ग्रामीणों ने कहा है कि तरयासुजान रेलवे स्टेशन करीब 40 गांवों व कस्बों को जोड़ने वाला प्रमुख स्टेशन है। यह क्षेत्र आर्थिक रूप से पिछड़ा होने के साथ ही बड़ी संख्या में गरीब एवं जरूरतमंद आबादी वाला है। ऐसे में बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं के लिए लोगों को बाहर जाना पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक लखनऊ स्थित केजीएमयू, राम मनोह...