कुशीनगर, अक्टूबर 10 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। लोकमान्य इंटरमीडिएट कॉलेज सेवरही में आयोजित जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता में तमकुहीराज तहसील ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। खड्डा तहसील उपविजेता रही, जबकि कप्तानगंज तहसील तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में जिले की सभी तहसीलों के माध्यमिक विद्यालयों से करीब 530 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक कुशीनगर श्रवण कुमार गुप्ता ने किया। प्रतियोगिता में दौड़, कूद और क्षेपण की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। दौड़ में 100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर की स्पर्धाएं हुईं। वहीं ऊंची कूद, लंबी कूद और त्रिकूद के साथ गोला, भाला, चक्र व तारा गोला क्षेपण में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News...