Kushinagar News: ढाई साल में क्षतिग्रस्त हुई पुलिया, हादसे की आशंका
कुशीनगर, नवम्बर 22 -- Kushinagar News: कुशीनगर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी हेतिमपुर-गोबरही मार्ग पर पुलिया के समीप सड़क में गड्ढा होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। महुआडीह स्थान गांव में रामरक्षा सिंह के खेत के पास पुलिया के नजदीक सड़क में बड़ा गड्ढा बन गया है। ग्रामीणों ने ईंट के टुकड़े डालकर उसे भरने का प्रयास किया है, लेकिन खतरा बरकरार है। 10.370 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 1015.10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसका निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) कुशीनगर ने कराया था। निर्माण के महज ढाई साल के भीतर ही पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं इसके बगल में एक ट्रक पलटने से सड़क का किनारा भी टूट गया है। इस सड़क का निर्माण नई तकनीक एफडीआर योजना के तहत कराया गया था। सड़क के पांच साल तक अनुरक्षण के लिए 95.67 लाख रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.